फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट विवाद मामले में हरबंस राय के समर्थन में डीएसपी से मिले लोग

Fri, 20 Nov 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन का प्लाट विवाद अधिक गहरा गया है। वीरवार को सैकड़ों लोगों ने मॉडल टाउन निवासी और शिकायत कर्ता प्रेमलता पत्नी हरबंस राय के समर्थन में डीएसपी आत्मा राम से मुलाकात की।
विज्ञापन


हरबंस राय के समर्थकों ने सीधे-सीधे तेजबीर जागलान पर संगीन धाराएं लगाने की मांग की है। उन्होंने मुकदमा दर्ज न करने पर शहर को बंद करने और उपायुक्त कार्यालय के  सामने धरना देने की चेतावनी दी।

डीएसपी ने उनको उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। बुधवार को तेजबीर जागलान के सैकड़ों समर्थकों की डीएसपी आत्मा राम से मुलाकात के बाद वीरवार को हरबंस राय के समर्थन में कांग्रेसी नेता मुकेश टुटेजा और नगर निगम के पार्षद हरीश शर्मा, सुशील वर्मा,  लोकेश नांगरू, पार्षद पति बलजीत सिंह आदि ने सैकड़ो लोगों के साथ डीएसपी से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने डीएसपी से उक्त मामले के आरोपियों पर लूट व जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की। डीएसपी ने उनको नियमानुसार कार्रवाई होने की कही।

वे डीएसपी की बात सुनकर ताव में आ गए और उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस ने आरोपी तेजबीर जागलान पर मुकदमा दर्ज नहीं किया तो वे शहर को बंद कर देंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के साथ मिलकर उन पर सिर्फ मारपीट करने की धाराओं के तहत की मुकदमा दर्ज किया है। इन धाराओं के कारण आरोपी को जल्द जमानत मिल जाएगी। जिसके बाद पीड़ित परिवार को जान का भी खतरा हो सकता है।

लूटपाट करने का भी लगाया आरोप
शिकायतकर्ता प्रेमलता सैकड़ों लोगों के साथ लघुसचिवालय में डीएसपी आत्मा राम से मिलने के लिए पहुंची। प्रेमलता ने कहा कि तेजबीर जागलान के घर में घुसने के बाद उसके साथ आए हथियार बंद लोगों ने उनसे पिस्तौल के बल में 30 तोले सोना और 90 हजार रूपए नकद छीन लिए।

आरोपियों ने उनको जान से मारने की कोशिश भी की। नायब तहसीलदार को सस्पेंड करने की मांग
कांग्रेसी नेता, पार्षदों और शिकायतकर्ता महिला ने नायब तहसीलदार राजबीर सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने की मांग की है।

कांग्रेसी नेता मुकेश टुटेजा ने कहा कि मॉडल टाउन में किसी भी प्लाट की निशानदेही कानूनन तौर पर नहीं की जा सकती। क्योंकि उनके पाकिस्तान से आने के बाद पंजाब सरकार ने उन्हें यह रिहायशी प्लाट दिए थे। उन्होंने नायब तहसीदार पर तेजबीर जागलान के साथ मिले होने का आरोप लगाते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने की मांग की है।


पीड़ित के टूटे हुए सामान का बरामद किया गया है। जिसको कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया जा सके। पुलिस ने आरोपी पर कड़ी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जिस कारण आरोपी को अभी तक जमानत नहीं मिल पाई है। मामले की गहराई से जांच करेंगे। मामले में जो भी आरोपी होगा बख्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

आत्मा राम, डीएसपी मॉडल टाउन, पानीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें