फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, ग्रामीणों ने काटे बाल

Fri, 20 Nov 2015 12:26 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात आपत्ति जनक स्थिति में प्रेमी के साथ महिला को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद महिला का बाल काट डाला।
विज्ञापन


 दोनों को घायलावस्था में  राजकीय चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रेमी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति समेत छह दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति झाड़फूंक करता है।
विज्ञापन


खुद को सोखा बताने वाले उस व्यक्ति ने शाहगंज इलाके की पांच बच्चों की मां को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों छिप छिप कर मिलते थे। महिला अक्सर घर से लापता रहती थी।

इससे ग्रामीण नाराज रहते थे। बुधवार की रात 10 बजे महिला जैसे ही चुपके से घर से खेत की तरफ निकली, परिवार के लोग उसके पीछे लग गए। गांव के बाहर प्रेमी खड़ा था।

दोनों अरहर के खेत में जैसे ही घुसे ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की और महिला का सिर से बाल कैंची से काट डाला।

सूचना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने मौके से ही छह लोगों को हिरासत में ले लिया। जिसमें महिला का पति भी शामिल है। सभी को शांति भंग में चालान कर दिया गया। इंस्पेक्टर मंजय सिंह ने बताया कि महिला तहरीर देगी तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें