फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: सेशन कोर्ट के सहायक से ठगी, बदमाशों ने फर्जी ई-कार्ड बना खाते से निकाले 45 हजार, एसी भी खरीदा

Wed, 07 Jun 2023 12:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

भिवानी के गांव हालुवास निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि वो पानीपत में सेशन कोर्ट में बतौर सहायत कार्यरत है। उसने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बनाया था। 13 जनवरी को उसके खाते से 9568 रुपये कटने का मोबाइल पर मैसेज आया था। उसने इस संबंध में बैंक प्रबंधक से बात की तो उसे बताया कि गए उसके नाम पर इमेल कार्ड जारी किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत की सेशन कोर्ट में कार्यरत सहायक का फर्जी ई क्रेडिट कार्ड बनाकर ठगों ने 45 हजार की ठगी कर दी। ठग ने सहायक का फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर एसी की खरीददारी भी की। इस संबंध में सहायक ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब साइबर अपराध थाना पुलिस भी मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस ने मामले में किया केस दर्ज
भिवानी के गांव हालुवास निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि वो पानीपत में सेशन कोर्ट में बतौर सहायत कार्यरत है। उसने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बनाया था। 13 जनवरी को उसके खाते से 9568 रुपये कटने का मोबाइल पर मैसेज आया था। उसने इस संबंध में बैंक प्रबंधक से बात की तो उसे बताया कि गए उसके नाम पर इमेल कार्ड जारी किया गया है। जबकि उसनके कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया था। उसके कार्ड से एसी खरीदा गया है। इसलिए उसके खाते से पैसे कटे हैं। उसका पंजीकृत नंबर भी बदल दियाग या है। इसके बाद भी उसके खाते से फरवरी व मार्च में दो बार में 2400 रुपये कटे । अब बैंक उसकी ओर 45 हजार रुपये पेडिंग दिखा रहा है। ठग ने उसका फर्जी इ क्रेडिट कार्ड बनाकर इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें