फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: शराब ठेकेदार से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेता आबकारी इंस्पेक्टर काबू, एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई

Wed, 07 Jun 2023 12:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

कोसली क्षेत्र निवासी एक शराब ठेकेदार से शराब ठेका सड़क से दूर कराने के नाम पर महेंद्रगढ़ आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक बिजेंद्र कुमार द्वारा दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार की देर रात जिला महेंद्रगढ़ में नियुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी निरीक्षक एक शराब ठेकेदार से दस हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग थी
कोसली क्षेत्र निवासी एक शराब ठेकेदार से शराब ठेका सड़क से दूर कराने के नाम पर महेंद्रगढ़ आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक बिजेंद्र कुमार द्वारा दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता आबकारी विभाग के निरीक्षक द्वारा रिश्वत मांगने की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। देर रात एसीबी की टीम कोसली पहुंच गई।

आबकारी निरीक्षक बिजेंद्र कुमार भी रिश्वत लेने के लिए कोसली पहुंच गया। शराब ठेकेदार से रिश्वत के दस हजार रुपये लेते ही एसीबी की टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। एसीबी की टीम आरोपी को देर रात रेवाड़ी कार्यालय ले आई थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज रेवाड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें