फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: पत्नी की बीमारी से परेशान पति ने डंडा मारकर की हत्या, पुलिस को कॉल कर कहा- मैंने पत्नी को मार दिया

Mon, 29 Jul 2024 07:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

दीनानाथ कॉलोनी में पत्नी की बीमारी से परेशान होकर पति ने डंडा मारकर हत्या कर दी। वहीं मायका पक्ष ने अन्य परिजनों पर भी हत्या का आरोप लगाया है। पिछले लगभग 22 साल से महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फाेटो। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत की दीनानाथ कॉलोनी में पत्नी की हत्या कर आरोपी ने पुलिस को कॉल कर कहा कि उसने पत्नी को मार दिया है आकर गिरफ्तार कर लें, आरोपी की इस कॉल से पुलिस भी आश्चर्यचकित रह गई। तहसील कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लिया। पति अपनी पत्नी की मानसिक बीमारी से तंग आ चुका था।

विज्ञापन


पिछले 22 साल से वह पत्नी का इलाज करवा रहा था लेकिन वह ठीक नहीं हुई। रविवार रात लगभग दो बजे उसने बेड पर लेटी पत्नी के सिर में डंडे से दो बार हमला किया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस व एफएसएल ने घटनास्थल का जायजा लिया। यहां से डंडा बरामद किया गया।

जिस चादर पर मृतका लेटी थी, खून से सनी उस चादर को एफएसएल ने अपने कब्जे में लिया। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों पर आरोपी पति, उसके दो बेटों व दो पुत्रवधु पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


सफीदों के सिंघाना गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन गीता (64) दीनानाथ कॉलोनी में रहती थी। उसके साथ उसका पति लक्ष्मण उर्फ लिच्छु बेटा मोनू उर्फ मनोज, जोनी उर्फ प्रदीप, खुशबू पत्नी प्रदीप, प्रवेश पत्नी मोनू भी रहते हैं। यह सभी उसकी बहन गीता से आए दिन मारपीट करते थे। हत्या से पहले गीता ने उसकी दूसरी बहन गुड्डी के पास सोमवार रात करीबन दो बजे कॉल किया था। उसने कहा था कि पति लक्ष्मण और दोनों बेटे-बहू उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसको बचा लो।

इसके बाद कॉल कट गई। उसने कुछ देर बाद लक्ष्मण से बात की तो उसने बताया कि उसने उसकी बहन गीता को जान से मार दिया है। उन्होंने पुलिस को भी इस बारे में बता दिया है। अस्पताल में आकर शव ले जाना। वह पुलिस थाने में अपना जुर्म कुबूल कर लेगा। दिनेश ने बताया कि सभी गीता से बार-बार मारपीट करते थे। इन लोगों को पंचायती तौर पर कई बार समझाया जा चुका था, लेकिन ये नहीं माने। उसके बेटे व पुत्रवधु उन्हें कहते थे कि हम इस औरत से तंग आ गए हैं, इसको जान से ही मार कर किस्सा खत्म कर देंगे। इन सभी ने मिलकर उसकी बहन गीता की हत्या की है।

उसकी पत्नी भी परेशान हो चुकी थी खुद से
बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में आरोपी लक्ष्मण ने बताया कि वह 22 साल से अपनी पत्नी को विभिन्न जगहों से दवाई दिला रहा था। वह मानसिक रूप से परेशान थी। वह भी उससे बहुत परेशान हो चुके थे। उसकी पत्नी गीता भी खुद से बहुत परेशान थी। इसी से परेशान होकर उसने डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी।
 
तहसील कैंप पुलिस थाना के अतिरिक्त प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है। जल्द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें