फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: इस बार गोली शीशे में लगी है, पैसों का इंतजाम न होने पर सीने में लग सकती है... 20 लाख की मांगी रंगदारी

Mon, 29 Jul 2024 06:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में स्कूल के गेट पर गोली मारकर संचालक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के भैयापुर गांव में घटना हुई है। अमन नाम के बदमाश ने फिरौती के लिए लेटर फेंका है।
विज्ञापन
गोली लगने से टूटा गेट का कांच। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के सदर थाना क्षेत्र के भैयापुर लाढ़ौत स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल के शीशे के गेट में गोलियां मारकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस अफसर हरकत में आए और मौका मुआयना करने पहुंच गए।

विज्ञापन


रंगदारी मांगने वाले बदमाशों ने चिट्ठी लिखी है और उसमें अपना नाम अमन लिखा है। बदमाश ने पत्र में लिखा है कि अब की बार गोली शीशे में लगी है। अगर पैसों का इंतजाम नहीं किया गया तो गोली अगली बार तुम्हारे सीने में लग सकती है।

पुलिस ने बताया कि नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल के मालिक सुरेश देशवाल के नाम यह रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने अमन नाम के बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू करती है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें