फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

Wed, 03 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चौटाला रोड स्थित एक फैक्टरी में आग लगने के कारण लाखों का माल जलकर खाक हो  गया। फैक्टरी मालिक ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन


जहां दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना मंगलवार सुबह छह बजे की है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


चौटाला रोड स्थित  एक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्टरी में अफरा-तफरा मच गई। आग लगने के सूचना दमकल विभाग को दी गई।

मौके पर समालखा, एनएफएल, लालबत्ती से दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंची। जहां दमकल कर्मियों ने दोपहर तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता है सामान जलकर राख हो गया। वहीं बिल्डिंग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें