फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: 10 वर्षीय बच्चे पर टूटा शराबी पिता का कहर, तोड़ीं हड्डियां, बचाने आई पत्नी को भी बेल्ट से पीटा

Wed, 02 Feb 2022 01:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत के कुटानी रोड का मामला है, शराबी पिता की मार से बच्चे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर किया है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन मूसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में कुटानी रोड पर एक शराबी पिता ने 10 वर्षीय बेटे को डंडों से बेरहमी से पीटा। इस वजह से बच्चे की एक हाथ-पैर की हड्डी और पेट की पसली टूट गई। इतने में भी शराबी पिता का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तो उसने मासूम की नाक पर भी डंडे से वार किया। इससे नाक की हड्डी भी टूट गई। पत्नी बचाने आई तो आरोपी ने उसे भी बेल्ट से पीटा और भाग निकला। फिर मां बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची। वहां बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


कुटानी रोड निवासी गुलजार ने बताया कि प्रवीन से उसकी शादी को 17 साल हो चुके हैं। शादी के बाद उसके पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं। उसका दूसरे नंबर का बेटा दस वर्षीय मूसा है। गुलजार ने बताया कि प्रवीन शराब पीने का आदी है। वह हर रोज शराब पीकर घर आता है और जबरदस्ती रुपयों को लेकर हंगामा करता है। रुपये न मिलने पर उसके साथ बच्चों को भी पीटता है।

पति से परेशान होकर उसने अपनी दो बेटियों को शामली में अपने दादा-दादी के पास भेज रखा है। वहीं सोमवार को घर पर वह, बड़ी बेटी और बेटा मूसा था। आरोपी पति दोपहर ढाई बजे घर में शराब पीकर आया और बड़ी बेटी को पीटकर घर से निकाल दिया। उसके बाद बेटे मूसा पर डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


वह बचाने आई तो उसे भी बेल्ट से पीटना शुरू किया। उसने बचाव के लिए आवाज लगाई तो पड़ोसी आ गए। उनको देखकर पति भाग गया। वह बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उसे पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें