फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: शराबियों ने महिला पर तलवार से हमला कर चार उंगलियां काटी, घर में घुसने का किया था विरोध, हालत गंभीर

Thu, 11 May 2023 11:39 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत की सैनी कॉलोनी निवासी सीमा ने बताया कि बुधवार देर रात उनके घर के बाहर 5-6 लोग शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे और उन्होंने शराब के नशे में अपना मोबाइल पड़ोसियों की छत पर फेंक दिया। इसके बाद मोबाइल लेने के लिए उन्होंने उनका दरवाजा जोर-जोर से खटखटाया।
विज्ञापन
महिला पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत की सैनी कॉलोनी में शराबियों ने एक महिला पर तलवार से हमला कर हाथ की तीन अंगुली काट डाली। शराबियों ने उसके पति-जेठ पर भी तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने इनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इस परिवार की गलती इतनी सी थी कि इन्होंने रात को शराबियों को अपने घर में आने से रोका था। अब किला थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सैनी कॉलोनी की है घटना, पति व जेठ पर भी तलवार से हमला
सैनी कॉलोनी निवासी सीमा ने बताया कि बुधवार देर रात उनके घर के बाहर 5-6 लोग शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे और उन्होंने शराब के नशे में अपना मोबाइल पड़ोसियों की छत पर फेंक दिया। इसके बाद मोबाइल लेने के लिए उन्होंने उनका दरवाजा जोर-जोर से खटखटाया। दरवाजा न खोलने पर वह गाली गलौज करने लगे और उनके परिवार के एक सदस्य के साथ मारपीट करने लगे।

5-6 बदमाशों ने किया हमला
बीच-बचाव में उसके परिवार के बाकी सदस्य भी वहां पहुंच गए और मामले को शांत करवा दिया। कुछ देर बाद वहां 15 से 16 लोग तलवारों और लोहे की रॉड से लैस होकर पहुंचे और परिवार के सभी सदस्यों पर हमला बोल दिया।  वह बीच बचाव में आई तो उसके हाथ पर भी तलवार से वार कर दिया और चार उंगलियों को अलग कर दिया गया। हमले में उसका जेठ किशोर, पति पंचम व नीरज घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें