फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: नहर में डूबा तीन बहनों का इकलौता भाई, चार दोस्तों पर हत्या का आरोप

Tue, 11 Apr 2023 12:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में युवक के नहर में डूबने का मामला सामने आया है। मामले में परिजनों का आरोप है कि मृतक के दोस्त हत्या करने की साजिश के तहत उनके बेटे को घर से ले गए थे। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के सिंगपुरा गांव का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में बह गया। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। पिता ने युवक के चार दोस्तों पर नहर में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाया है और मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नहर में गोताखोर की मदद से सर्च अभियान चलाए हुए है, अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन


घर लौटने पर पूछताछ की तो पता चला, दोस्त बुलाकर ले गए थे
गांव सिंगपुरा के पूर्व सरंपच फतेह सिंह के भाई सुंदर ने बताया कि हैप्पी(26) उसका इकलौता बेटा था। वह रिफाइनरी में ठेकेदार के पास काम करता था। डेढ माह से उसने काम छोड़ दिया था। सुंदर ने बताया कि वह निजी काम से करनाल गया था, जबकि बेटा घर पर था। उसे फोन पर सूचना मिली कि उसका बेटा नहर में डूब गया। वह सूचना पाकर गांव लौटा तो पता चला कि बेटे के साथ चार युवक भी थे।

दोस्तों के साथ पहले शराब पार्टी की
चारों युवक गुरप्रीत, रिंकू, कुलदीप और अमित हत्या करने की साजिश के तहत बेटे को घर से ले गए और उसे सिंगपुरा के साथ बहने वाली नहर में डुबोकर मार दिया। पुलिस का कहना है कि हैप्पी ने अपने दोस्तों के साथ पहले शराब पार्टी की। उसके बाद चिकन खाया था। वह नहर में कैसे डूबा इसकी जांच की जा रही है। नहर में गोताखोर की मदद से सर्च अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें