फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव थाने में ले जाकर किया हंगामा

Fri, 29 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
समालखा। पट्टीकल्याणा के पास एक फार्म हाउस के चौकीदार की संदिग्ध मौत होने पर गुस्साए परिजनों ने थाने में शव ले जाकर जमकर हंगामा काटा और फार्म हाउस संचालक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। डीएसपी समालखा गोरखपाल राणा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को न्याय का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


योगेंद्र निवासी पट्टीकल्याणा ने बताया कि उसका पिता महेंद्र सिंह (55) तीन महीने से पट्टीकल्याणा के पास ही एक फार्म हाउस पर चौकीदारी करता था। चार दिन पहले फार्म हाउस से बिजली की मोटर चोरी हो गई और जिसका आरोप फार्म मालिक द्वारा उसके पिता पर लगाया। पुलिस उसके पिता को थाने भी ले गई थी। साथ ही गांव से पंचायत भी थाने पहुंची और चोरी के आरोप को निराधार बताते हुए समय की मांग की थी। योगेंद्र ने बताया कि वीरवार को उसका पिता महेंद्र सिंह घर पर सोया था और वह  शुक्रवार सुबह मृत मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

शव लेकर पहुंचे थाने, हंगामा
पानीपत के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन शव को लेकर थाने पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने फार्म हाउस के मालिक पर महेंद्र सिंह को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने फार्म हाउस मालिक की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


वर्जन :::::::
चौकीदार महेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। परिजनों को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

गोरखपाल राणा, डीएसपी, समालखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें