फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात लंबू के घर से बरामद की डोगा गन

Tue, 20 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो पानीपत
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीआईए-वन ने पांच दिन के रिमांड के दौरान कुख्यात बदमाश प्रसन्न उर्फ लंबू के घर से अवैध डोगा बंदूक बरामद की है। पुलिस अब लंबू को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। सोमवार को सीआईए-वन ने प्रसन्न उर्फ लंबू से रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद उसके घर से एक डोगा बरामद बरामद की। यह लंबे समय से उसके पास थी। मंगलवार को पांच दिन के रिमांड के बाद प्रसन्न उर्फ लंबू को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्ष छह सितंबर को गांव गढ़ी बेसक में जमीन खरीदने और बेचने को लेकर हुए विवाद के बाद लंबू ने अपने चार साथियों के साथ असरफ नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक सप्ताह पहले हिसार पुलिस ने कुख्यात लंबू को गिरफ्तार किया था। सीआईए-वन लंबू को पांच दिन के प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर आई थी।

कुख्यात लंबू के घर से एक अवैध डोगा बंदूक बरामद की है। लंबू को मंगलवार को पांच दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। असरफ हत्याकांड के चौथे आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय मोर, इंचार्ज सीआईए-वन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें