फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Tue, 20 Sep 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
एक्‍सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रही छात्रा को अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय छात्रा ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। 
विज्ञापन


मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले डिबडिबा निवासी सियाराम की 12 वर्षीय बेटी पिंकी क्षेत्र के ही संत गुरुवचन सिंह खालसा स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे पिंकी अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर जा रही थी। 

स्कूल से कुछ दूरी पर पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने पिंकी को टक्कर मार दी। बोलेरो के अगले पहिए की चपेट में आने से पिंकी का एक पैर कुचल गया और सिर में भी गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधक रमनदीप बरा ने पिंकी को स्कूल बस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बोलेरो चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे पिंकी के बड़े भाई खेमसरन ने बताया कि चार भाई-बहनों में पिंकी सबसे छोटी थी। पिंकी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

सुबह खुशी-खुशी घर से निकली थी पिंकी

पिंकी के परिजनों और पड़ोसियों ने बताया कि पिंकी पढ़ाई में होशियार थी। सोमवार सुबह मां ने पिंकी को तैयार कर स्कूल भेजा था। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद से ही मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर दुर्घटना के बाद स्कूल में मातम छा गया। स्कूल प्रबंधन ने पिंकी की मौत पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें