फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: मायके गई पत्नी को लेने जा रहे कार मैकेनिक को कैंटर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Fri, 28 Jul 2023 03:18 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

बिट्टू बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी और बेटे को लेने के लिए जा रहा था । जब वह दोपहर करीब एक बजे जीटी रोड पर पुलिस लाइन के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। जिस वजह से वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत जीटी रोड पर सिवाह पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार कार मकैनिक की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। परिजनों के अनुसार मकैनिक  मायके गई अपनी पत्नी को लेने के लिए जा रहा था,इसी बीच ये हादसा हुआ।

विज्ञापन


दो माह पहले हुआ था बेटा, इसीलिए रहने के लिए मायके गई थी पत्नी
मिली जानकारी के अनुसार सफीदों के गांव खेड़ा कमावती निवासी बिट्टू (36)पुत्र सुरेंद्र सफीदों में कार व ट्रक ठीक करने का काम करता है। उसकी  दो साल पहले गन्नौर के गांव दतौली निवासी ज्योति के साथ शादी हुई थी। करीब दो माह पहले उनको एक पुत्र की संतान प्राप्ति हुई थी। करीब 10 से 15 दिन पहले की उसकी पत्नी ज्योति अपने मायके रहने के लिए गई थी।

शुक्रवार को बिट्टू बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी और बेटे को लेने के लिए जा रहा था । जब वह दोपहर करीब एक बजे जीटी रोड पर पुलिस लाइन के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। जिस वजह से वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। बिट्टू तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें