फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के कलाकार को पानीपत में लूटा, आरोपियों में एक विधायक का भाई भी

Wed, 29 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन-दस के कंटेस्ट स्वामी ओमजी को पानीपत के सेक्टर छह में गन प्वाइंट पर लूट लिया गया। आरोपियों में भाजपा की एक महिला विधायक के भाई का नाम भी आ रहा है। बताया जा रहा है कि ओमजी की एक साथी प्रतिभागी का सेक्टर छह में मकान है। वहां उनकी मां भी आई हुई थीं। थाना शहर पुलिस ने स्वामी ओमजी की शिकायत पर पांच लोगों को नामजद करते हुए छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना शहर पुलिस लूट से इनकार कर रही है। हालांकि, मामला सेल्फी लेने से भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया है कि स्वामी ओमजी 26 मार्च की रात को पानीपत के सेक्टर-छह स्थित एक मकान में थे। यहां पर केडी और संजू नाम के लड़के थे। इसकी जानकारी कुछ युवकों को लग गई। वे रात में सेक्टर-छह स्थित कोठी पर पहुंच गए। स्वामी ओमजी ने आरोप लगाया कि आरोपी दीवार फांदकर मकान में घुसे और उन पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद हमला कर करीब 30 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही डीएसपी शहर आत्माराम मौके पर पहुंचे। शिकायत में स्वामी ओमजी ने करण, अंकुश, प्रफुल्ल, पारथ, अक्षय और एक अन्य पर आरोप लगाया है। बताया कि वे सब एक वरना गाड़ी से आए थे। चर्चा है कि स्वामी ओम अपने साथी एक महिला कलाकार की मां के साथ कोठी में ठहरे हुए थे। इसी बीच यह सब हंगामा हो गया।
सभी आरोप हैं निराधार
आरोपी पक्ष के एक युवक के भाई ने अमर उजाला से बातचीत में सब आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने स्वामी ओमजी की भूमिका पर ही सवाल उठाए हैं। इस मामले को लेकर अंदरखाते एक मीटिंग भी हुई है।
विज्ञापन


सेक्टर-छह में स्वामी ओमजी के साथ कोठी में घुसकर मारपीट और पैसे लूटने की शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। इस मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आत्माराम लांबा, डीएसपी सिटी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें