फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कोड पूछ की 26 हजार की खरीद

Wed, 29 Mar 2017 12:31 AM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
ठगी के शिकार रमेश प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी बन एक साइबर आरोपी ने एटीएम लॉक खोलने के लिए कोड व नंबर पूछ लिया। उसके बाद गारंटर के तौर पर किसी दूसरे का एटीएम नंबर व कोड पूछकर आन लाइन खरीद कर ली। पीड़ित के मोबाइल नंबर पर मैसेज आने पर इसकी जानकारी हुई तो उसने थाने पर शिकायत कर अपना एटीएम बंद कराने के लिए बैंक में शिकायत की है।       
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोहनिया घेरी निवासी रमेश प्रताप सिंह के मोबाइल पर मंगलवार को 7759957614 नंबर से कॉल आई और उसने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताते हुए एटीएम लॉक होने को कहा। लॉक खोलने के लिए नंबर व कोड पूछ लिया। उसके बाद साइबर आरोपी ने उसके एटीएम चालू करने के लिए गारंटर के तौर पर एक और एटीएम का नंबर पूछा।

रमेश प्रताप सिंह का कहना है कि उसने अपनी भतीजी रुपाली सिंह का कोड पूछकर बता दिया।  पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर उसके फोन पर मैसेज आया 61 सौ रुपये की ऑनलाइन खरीद हो चुकी है। कुछ देर बाद रुपाली के मोबाइल पर 20 हजार रुपये की खरीद का मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज कराई उसके बाद बैंक से दोनों एटीएम को लॉक कराने की मांग की है। कोतवाल बीडी तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें