फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: एयरफोर्स एयरमैन की परीक्षा पास कराने में इनामी आरोपी काबू, बीएससी पास आरोपी गणित और रीजनिंग का एक्सपर्ट

Sat, 08 Jan 2022 10:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

परीक्षा साल्व करने के लिए गिरोह के बाकी सदस्यों से आरोपी ने छह लाख रुपये लिए थे। 6 लाख की नगदी बरामद करने के लिए आरोपी मनीष को शनिवार को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरफोर्स में एयर मैन रिक्रूटमेंट भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पास करवाने के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी जींद के अलेवा गांव निवासी मनीष को सीआईए ने शुक्रवार शाम को पानीपत पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपी मनीष पर कुछ समय पहले 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीआईए अब तक इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि एयरफोर्स में एयरमैन रिक्रूटमेंट भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा करवाने के मामले में जुलाई में हिसार के गामडा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया था। उससे पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ था कि गिरोह में शामिल जींद के अलेवा निवासी मनीष पुत्र कृष्ण पेपर साल्व करता है।

जितेंद्र ने इस काम के मनीष को छह लाख रुपए दिए थे। मनीष बीएससी पास है, जो गणित और रीजनिंग के प्रश्नों को साल्व करने में एक्सपर्ट है। पुलिस टीम आरोपी मनीष को काबू करने के लिए प्रयास किए, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। गत दिनों आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम पानीपत पुलिस ने घोषित किया था। सीआईए-3 ने आरोपी मनीष को शुक्रवार शाम काबू करने में कामयाबी हासिल की। 

गहनता से पूछताछ करने, गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने और 6 लाख की नगदी बरामद करने के लिए आरोपी मनीष को शनिवार को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है। - इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर, सीआईए-3 प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें