फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी से कंबल चोरी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री में चोरी करता श्रमिक गिरफ्तार, 10 कंबल हुए बरामद- किला थाना पुलिस ने शुक्रवार को किया अदालत में पेश, भेजा जेल
विज्ञापन

पानीपत। खुराना बलेंकेट्स से कंबल चुराने वाले टैंपो चालक को वीरवार देर शाम पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। किला थाना पुलिस ने आरोपी के घर से दस कंबल बरामद किए। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अंसल निवासी अश्वनी ने बताया कि नूरवाला अड्डा निवासी अजय पिछले काफी समय से टैंपो चलाता था। उसने फैक्ट्री में अपना नाम संजय बताया था। वह संजय पर काफी विश्वास करता था। लेकिन आरोपी उसके साथ विश्वासघात कर फैक्ट्री से सामान चुराने लगा। वह अक्सर टैंपो से तेल भी निकाल लेता था। शक के आधार पर अश्वनी ने उसका पीछा किया तो उसे रंगे हाथों दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने चोरी किया सामान नूरवाला अड्डे पर उसके कमरे में छिपा रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें