फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे एनआरआइ ने किया युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा दे एनआरआई ने किया युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिटी थाना क्षेत्र की एक युवती ने एनआरआई युवक पर शादी का झांसा दे उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सतीश कुमार गौतम मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि उसका जगाधरी के साहिल ओबरॉय के साथ कुछ महीने पहले रिश्ता तय हुआ था। जो पिछले काफी समय से न्यूजीलैंड में रह रहा था। रिश्ता तय होने के बाद उसने साहिल के साथ इंटरनेट पर चेटिंग शुरू कर दी। इस दौरान युवक के परिजनों के घर भी आना-जाना शुरू हो गया। आरोपी ने साहिल के न्यूजीलैंड में पक्के होने पर युवती के परिजनों से शादी से पहले ही दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोपी साहिल ने स्वदेश लौटने पर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। अब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी एनआरआई युवक साहिल, उसकी मां रजनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें