इसराना पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पानीपत। थाना इसराना पुलिस ने रविवार को हथियारों के बल पर जीटी रोड पर राहगीरों से स्नेचिंग व लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों विक्की व संदीप उर्फ रिंकू निवासी गांव इसराना को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने गत तीन महीनों से इसराना, समालखा व जिला सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र में जीटी रोड़ पर हथियारों के बल पर राहगीरों से लूट व स्नेचिंग की घटनाओं में सक्रिय रहे। इसराना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि लुटेरों के गैंग के सदस्यों भोला पुत्र माई राम निवासी दीवाना व विशाल उर्फ शालू पुत्र संदीप निवासी इसराना को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपितों से रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने विक्की व संदीप को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने लूट व स्नेचिंग की नौ वारदात करना कबूल की है। यह गिरोह रात को राहगीरों से लूटपाट करता था और उनके साथ मारपीट करता था।
एएसआई समेत चार को किया सम्मनित
पानीपत। जीटी रोड पर राहगीरों को लूटने वाले गिरोह को पकड़ने वाले इसराना पुलिस थाना के एएसआई जगदीश चंद्र, एएसआई सुनील कुमार, हवलदार सुरेंद्र व सिपाही को एसपी राहुल शर्मा ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। इन चारों को डीजीपी से भी सम्मानित कराने के लिए एसपी शर्मा ने पत्र लिखा है। एएसआई जगदीश चंद्र की टीम ने शुक्रवार रात को इसराना के पास से राहगीरों को लूटने वाले भोला व संदीप निवासी दीवाना, विशाल, विक्की निवासी इसराना को पकड़ा था। इन चारों ने समालखा के पास तीन, इसराना के पास तीन, पानीपत शहर में एक व नौल्था के पास दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।