पुराने बस अड्डे स्थित एक कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले अस्पताल में छात्र ने पिता को बताया कि एक लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही थी, इतना कहते हुए उसने दम तोड़ दिया। लड़की क्यों ब्लैकमेल कर रही थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जौरासी रोड स्थित आदर्श नगर निवासी रामकरण ने बताया कि उसके पास पांच बच्चों में से राहुल (22) ने बीसीए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। पुराने बस अड्डे के पास मॉल में स्थित एक कोचिंग सेंटर से वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहा था।
यह भी पढ़ें- पंजाब के सीएम का अलग अंदाज: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे चन्नी ने डाला भंगड़ा, जमकर थिरके
शुक्रवार को उसके बेटे ने घर की तीसरी मंजिल पर जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। भतीजे ने उसे आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया और उन्हें सूचना दी। जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर उसका उपचार कर रहे थे। इस दौरान बेटे ने उन्हें सिर्फ इतना बताया कि एक लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही थी, इतना कहते ही बेटे ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- फैसला: अब पंजाब शिक्षा बोर्ड साल में दो टर्म में आयोजित करेगा परीक्षा, दोनों के आधार पर बनेगा रिजल्ट
पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि बेटे की कॉल डिटेल की जांच कर आरोपी लड़की का पता लगाकर कार्रवाई की जाए। थाना समालखा एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।