फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुराना कचहेरी इंसार बाजार स्थित शोरूम में की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। इंसार बाजार के पुरानी कचहरी रोड स्थित धनलक्ष्मी ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर पड़ोसी की दुकान की छत से तीसरी मंजिल से दुकान में दाखिल हुए। सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर भी साथ ले गए। बाजार प्रधानों ने सर्दी के मौसम में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। थाना शहर पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौका मुआयना किया है। फिलहाल शोरूम संचालक ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।
थाना सिटी के अंतर्गत इंसार बाजार पुराना कचहरी रोड स्थित धनलक्ष्मी ज्वेलरी शोरूम में शुक्रवार रात को सेंधमारी हो गई। शोरूम संचालक राजू शनिवार सुबह शोरूम पहुंचा तो सारा सामान बिखरा पाया। उसने पुलिस को सूचना दी। थाना सिटी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ नमूने भी उठाए। राजू ने बताया कि चोरों ने शोरूम की सेफ तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन सेफ टूटा नहीं। पूरा दिन शोरूम का दरवाजा खुल नहीं पाया, इसलिए हिसाब नहीं लगा सके। रविवार को चोरी हुए गहनों और सामान का विवरण पुलिस को देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को इंसार बाजार स्थित धनलक्ष्मी ज्वेलरी शोरूम में चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर जाकर नमूने उठा लिए हैं। फिलहाल शोरूम संचालक की लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। - सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।

धनलक्ष्मी ज्वेलरी शोरूम में सेंध लगाकर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
फोटो-29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें