शराबी पति से बचाकर सहेली के पास रखे थे जेवरात चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
इंद्रा कॉलोनी में एक महिला ने अपने सारे जेवरात अपनी सहेली के घर रखे हुए थे, ताकि उसका शराबी पति उन्हें बेच न दे। लेकिन उसके सहेली के घर में चोरी हो गई और चोर वे सारे जेवरात ले गए। पीड़ित महिला ने दो महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में इंद्रा कॉलोनी निवासी मीना ने बताया कि उसका पति शराबी है। इसलिए उसने अपना सोने का मंगलसूत्र, चेन, पांच अंगूठी, एक जोड़ी बालियां और नोज पिन और चांदी की ओक जोड़ी पायल, बैंक की पास बुक व राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात सुरक्षा के लिए अपनी सहेली गीता के पास रखे थे। वह भी किराए के मकान में रहती है। उसकी सहेली ने बताया कि उसके घर चोरी हो गई और उसके गहने भी चोरी हो गए।