फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपी के एक्सईएन को ऑफिस में वकील ने धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हुडा सेक्टर 13-17 पुलिस ने पानीपत जिला योजनाकार विभाग की एक्सईएन सुनैना की शिकायत पर दिल्ली निवासी एडवोकेट सचिन अग्रवाल के खिलाफ सरकारी कार्य को बाधित करने, अभ्रद व्यवहार करने व रिश्वत देने की चेष्टा करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक्सईएन सुनैना ने बताया कि वह 13 जून को अपने हुडा सेक्टर 18 स्थित कार्यालय में विभागीय कार्य कर रही थीं। इस दौरान उनके कार्यालय में आम नागरिक विकास पुत्र सूरत सिंह निवासी मॉडल टाउन, पानीपत व एडीए मनोज कुमार अत्री बैठे हुए थे। इस दौरान सचिन अग्रवाल उनके कार्यालय में आए और अपना परिचय वकील के रूप में दिया। उन्होंने सात जून को पानीपत जिला योजनाकार विभाग कार्यालय में सर्वेश छोक्कर के एनओसी संबंधी फाइल को क्लियर करने व इसके बदले में 50 हजार रुपये की रिश्वत देने का ऑफर दिया। सुनैना ने वकील सचिन अग्रवाल को बताया कि एनओसी के लिए उन्हें नियमानुसार ऑनलाइन कार्यवाही करनी पड़ेगी। सुनैना ने आरोप लगाया कि वकील सचिन अग्रवाल ने उनकी एक नहीं सुनी और उनसे सर्वेश छोक्कर की एनओसी संबंधी फाइल को क्लियर कराने को लेकर अड़ गए। बार-बार समझाने पर भी सचिन नहीं माने और एनओसी देने में असमर्थता जताने पर वकील सचिन अग्रवाल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन पर फर्जी केस दर्ज करने की चेतावनी देकर उन्हें डराने की चेष्टा की। वहीं पुलिस ने आरोपी सचिन अग्रवाल पर केस दर्ज किया है। इस केस की जांच डीएसपी सिटी को रेफर की गई है।
डीएसपी सिटी ने बताया कि डीटीपी की एक्सईएन सुनैना की शिकायत पर सचिन अग्रवाल पर केस दर्ज किया गया है। वह स्वयं इस केस की जांच कर रहे हैं। पुलिस आरोपी को नोटिस जारी कर जांच के लिए बुलाएगी। पुलिस की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें