फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग आरोपी को अंबाला बाल सुधार गृह भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एल्डिगो स्थित मकान से चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-वन ने एल्डिगो स्थित एक मकान में चोरी करने दो आरोपियों व चोरी किए गहने खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। जिसे अंबाला बाल सुधार गृह भेज दिया है। चोरी करने व चोरी के जेवरात खरीदने के आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीआईए-वन टीम को दो दिन पहले गुप्त सूचना मिली कि करीब एक साल पहले एल्डिगो स्थित मकान से नकदी व जेवरात चोरी करने का आरोपी बाबरपुर मंडी में खड़ा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर युवक को काबू किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव पलड़ी, भगवानपुर, बिहार हाल बाबरपुर मंडी निवासी शिवम के रूप में दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि एल्डिगो स्थित मकान से दो लोगों ने मिलकर चोरी की थी। चोरी करने वाला दूसरा आरोपी नाबालिग है। आरोपी शिवम ने पुलिस को बताया कि उसने चोरी किए गए जेवरात करनाल निवासी सुनार गगन को बेचे थे। पुलिस ने सोमवार को करनाल से गगन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के कुछ जेवरात व एक मोबाइल बरामद किया है। एल्डिगो निवासी प्रशांत मित्तल ने 20 जुलाई 2016 को थाना सदर पुलिस को घर में चोरी की शिकायत दी थी।
विज्ञापन


एल्डिगो स्थित मकान में जुलाई 2016 में हजारों रुपये की नकदी व जेवरात चोरी करने के आरोप में बाबरपुर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपी नाबालिग है। चोरी के जेवरात खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

संदीप कुमार, प्रभारी, सीआईए-वन, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें