पंचायत में गबन के आरोप में ग्राम सचिव गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। बोहली गांव की पूर्व पंचायत में करोड़ो रुपये का घोटाला करने के आरोप में नामजद तीन ग्राम सचिवों में से सुरेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दो ग्राम सचिव नफेसिंह व जयभगवान फरार बताए जा रहे हैं। गांव बोहली की पूर्व ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर फर्जी बिल चढ़ाकर करीब 9 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया था। डीसी के आदेश पर एसडीओ पंचायती राज द्वारा की गई जांच में सरपंच सहित तीन ग्राम सचिव सुरेश कुमार, नफेसिंह व जयभगवान को दोषी करार दिया गया था। बोहली चौकी से जांच अधिकारी एएसआई कुलबीर सिह ने बताया कि पंचायत में गबन के मामले में एक ग्राम सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपी ग्राम सचिव फरार है। उन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।