फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल, पहले दिन हड़ताल पर बैठे 21 कर्मचारी

विज्ञापन
पानीपत। हड़ताल पर बैठे निगम के कर्मचारी विरोध जताते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
लंबित मांगों को मनवाने के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम कर्मचारियों ने मंगलवार से भूूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह भूख हड़ताल क्रमिक रहेगी जो 21-21 कर्मचारियों के साथ बुधवार तक चलेगी। इसके बाद 27 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर निगम का पूरा काम बंद रखा जाएगा। हड़तालियों ने चेतावनी दी है कि अगर इसके बाद भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल भी कर सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और जिला प्रशासन की रहेगी। हालांकि हड़ताल के बाद भी निगम का काम चलता रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

भूख हड़ताल की अध्यक्षता यूनियन प्रधान सुभाष चंडालिया ने की, जबकि मंच संचालन उपप्रधान बलराज ने किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड के प्रधान रणबीर नांदल ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रूप ले सकती है। पहले दिन क्रमिक भूख हड़ताल पर फायर ब्रिगेड से राकेश कुुमार, विकास, प्रवीन शर्मा और निगम कार्यालय से विवेक, टीकाराम, प्रदीप व सफाई शाखा से सुशील, रामनिवास, अजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

यह रहे मुख्य मुद्दे
हड़तालियों के मुख्य मुद्दों में पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करना
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना
ठेका प्रथा बंद करना
अन्य मुद्दों में सफाई कर्मचारियों का बीमा, ईएसआई, स्वास्थ्य सेवाएं समेत उनको दी जाने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें