फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा बनाने गए निगम कर्मियों से झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला क्षेत्र स्थित किला कम्यूनिटी सेंटर में निगम अधिकारी बुधवार रात रैन बसेरे को व्यवस्थित करने पहुंचे। वहां पर बिजली की व्यवस्था करनी थी। इस दौरान वहां पर कुछ लोगों का कब्जा मिला। उन्होंने सरकारी काम में बाधा डालते हुए निगम अधिकारी व अन्य को खदेड़ दिया। कर्मियों ने इस मामले की जानकारी निगम आयुक्त को दी है। मामले में वीरवार को आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब नौ बजे निगम कर्मी किला कम्युनिटी सेंटर पहुंचे। इसका उद्घाटन करीब पांच साल पहले तत्कालीन विधायक रोहिता रेवड़ी ने किया था। यहां पर निगम कर्मियों को किला संघर्ष समिति का बोर्ड और ताला लगा मिला। रैन बसेरे में बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए निगम कर्मियों ने ताला तोड़ा तो मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। निगम कर्मियों का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता की गई। मौके पर पहुंचे उप निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह को निगम कर्मचारियों ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पूरे मामले को आयुक्त आके सिंह के संज्ञान में लाया गया।
उधर, मौके पर किला संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कहा कि इस कम्युनिटी सेंटर की देखरेख की जिम्मेदारी उन्हें पूर्व विधायक की ओर से दी गई थी। यहां पर वे अपने खर्च में रैन बसेरा भी चलाते हैं। निगम की ही इमारत है, लेकिन बगैर बताए ताला तोड़ा गया। जानकारी देकर काम शुरू करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें