पानीपत। हुडा विभाग द्वारा सेक्टर 13-17 में यमुना एंक्लेव के पास फुटपाथ पर बैठे एक फ्रूट वाले को छोड़
- फोटो : Panipat
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बुधवार को सेक्टर 13-17 और सेक्टर 18 में चौक पर लगने वाली फल एवं सब्जी की रेहड़ियों के साथ ही चाट स्टॉल पर कार्रवाई की। विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाया। इससे पहले विभाग ने इन सभी को नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके कब्जा नहीं हटाया गया था। बुधवार को 30 रेहड़ी और 10 चाट स्टॉल हटाए गए हैं। वीरवार को सेक्टर-24 में अभियान चलाया जाएगा।
एचएसवीपी की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक ने बताया कि सेक्टर-18 में टी प्वाइंट पर लोगों ने अवैध स्टॉल एवं रेहड़ी लगाकार कब्जा कर लिया था। इन्हें पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन वे कब्जा नहीं हटा रहे थे। बुधवार को पुलिस की मदद से कब्जा हटाया गया है। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। वीरवार को टीमें कार्रवाई के लिए सेक्टर 24 में जाएंगी। वहां के लिए भी पुलिस बल मांगा गया है।