फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलो डांस में बच्चों ने दिखाया दम, कैथल की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाल महोत्सव के मंडल स्तर के मुकाबले के दूसरा दिन धमाकेदार रहा। मंगलवार को सोलो डांस में बच्चों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। सोलो डांस के चारों ग्रुप में की प्रतियोगिताओं में टीम एफ, टीम आई, टीम ओर और टीम आर ने बाजी मारी। इस दौरान पानीपत और कैथल में टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत कैथल टीमों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाज सेविका नीरू विज ने शिरकत की । उन्होंने कहा कि बच्चे इसी तरह मेहनत करते रहें, जीवन मे सफलता जरूर मिलेगी। हार या जीत मायने नहीं रखती, बस मेहनत से कर्म करते रहो। अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने की। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन कैथल और पानीपत में जबरदस्त मुकाबला दिखा है, लेकिन कैथल की स्थिति अन्य जिलों के मुकाबले बेहतर रही। मंडल स्तरीय कार्यक्रम वीरवार तक चलेगा। निर्णायक मंडल में बबलू प्रजापति, शक्ति भारद्वाज, अमृत पाल कौर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
सोलो डांस ग्रुप-1
टीम एफ
टीम बी
टीम सी
सोलो डांस ग्रुप-2
प्रथम- टीम आई
द्वितीय- टीम जे
तृतीय- टीम एच
सोलो डांस ग्रुप-3
प्रथम टीम ओ
द्वितीय- टीम आर
तृतीय- टीम क्यू
सोलो डांस ग्रुप-4
प्रथम- टीम यू
द्वितीय- टीम एस
तृतीय - टीम एक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें