समालखा। आईसक्रीम फैक्ट्री में कारवाई के दौरान सीएम फ्लाईंग व अन्य।
- फोटो : Panipat
हथवाला रोड स्थित गांधी कॉलोनी में चल रही एक आइसक्रीम फैक्टरी पर शनिवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारियों के साथ छापा मारा। यहां से आइसक्रीम के सात सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। फैक्टरी मालिक आइसक्रीम फैक्टरी को चलाने का लाइसेंस या कोई अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच की तो फैक्टरी में घरेेेलू कनेक्शन लेकर बिजली इस्तेमाल की जा रही थी।
करीब साढ़े तीन घंटे तक कार्रवाई चली, जिसके बाद बिजली कनेक्शन काटा गया और जुर्माना लगाया। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि सिंगल फेस कनेक्शन पर 7.6 किलोवाट का लोड पाया गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्यामलाल भी मौजूद थे।