फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला ने कांग्रेस-भाजपा पर साधे निशाने

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। भाजपा की जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पार्टी से निष्काषित किए गए राजेश झट्टीपुर ने रविवार को इनेलो का दाम थाम लिया। उत्सव गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला के समक्ष उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर एलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं और प्रदेश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश की जनता को बरगलाने का काम किया है। जनता अब बदलाव चाहती है। कांग्रेस ने जनता के हित के मुद्दे उठाने की बजाए विधानसभा से भागने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोगों से संपर्क करते हुए पार्टी से जोड़ें। राजेश झट्टीपुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के साथ वह 27 वर्षों तक जुड़े रहे लेकिन पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं हो रहा। इस अवसर पर डॉ. राजपाल, जितेंद्र भापरा, हेमराज, कुलदीप राठी, कृष्णा दिवाना, , रामकुंवार सहरावत, सुमन मच्छरौली, नवीन नैन, रणधीर देहरा, लेखराज खट्टर, सुरेश करहंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें