पानीपत। नॉर्दन रेलवे के अलग-अलग स्टेशन पर रविवार को आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इससे पानीपत से दिल्ली और चंडीगढ़ की ओर जाने वाले ज्यादातर ट्रेनें रद्द रहेंगी और बाकी ट्रेनों को अंबाला तक शॉर्ट टर्मिनेट करके चलाया जाएगा।
सोनीपत स्टेशन-सांधल कलां स्टेशन के बीच सुबह 11:50 से 3:50 और बादली और हौलंबी कलां स्टेशन के बीच 12:15 से 4:15 बजे तक चार चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कोई भी ट्रेन न तो दिल्ली के लिए जा सकेगी न ही चंडीगढ़ के लिए। इसी के साथ व्यापार करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी, क्योंकि सुबह की कुरुक्षेत्र मेमू रद रहेगी।
ये ट्रेन रहेंगी रद
- 04449 नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली इएमयू रद रहेगी।
-12460 अमृतसर से नई दिल्ली जाने और वापस आने वाली ट्रेन रद रहेगी।
ये ट्रेन अंबाला तक रहेंगी शॉर्ट-टर्मिनेट, पानीपत नहीं आएंगी
- 14508 फजिलका से दिल्ली जाने वाले ट्रेन पानीपत से जाने की बजाय अंबाला से ही लौट जाएगी।
ये ट्रेन आज रहेंगी डायवर्ट
12925 बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
12715 नांदेद अमृतसर एक्सप्रेस
-22125 नागपुर अमृतसर
ये ट्रेनें देरी से चलेंगी
-चंडीगढ़ नई दिल्ली एक्सप्रेस
- अमृतसर बांदरा टर्मिनस
- नई दिल्ली ऊना हिमाचल