फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने जारी की 123 शैक्षणिक पाठ्यक्रम की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 123 शैक्षणिक पाठ्यक्रम की लिस्ट जारी की है। 12वीं के विद्यार्थी परीक्षा परिणाम आने के बाद इन कोर्स को कर सकते हैं। कोर्स के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई है, जिससे विद्यार्थी को कोर्स के बारे में जानने में आसानी हो। हालांकि बोर्ड ने विद्यार्थियों को सुझाव दिया है कि अधिक जानकारी के लिए यूजीसी, एआईसीटीई, एनएएसी और व्यक्तिगत संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइटों को भी जरूर देखें।
विज्ञापन

सीबीएसई द्वारा 10वीं के नतीजे 20 जुलाई तक और 12वीं के नतीजे 31 जुलाई तक जारी किए जा सकते हैं। इस बार बोर्ड विद्यार्थियों की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और अन्य विवरण डीजी लॉकर में उपलब्ध कराएगा। डीजी लॉकर लॉगिन की जानकारी विद्यार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजे जाएंगे।
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट धीमी हो सकती है। इसलिए सीबीएसई के विद्यार्थी परीक्षा परिणाम उमंग एप के माध्यम से देख सकते हैं। यह एप एंड्रॉइड, आईओएस और विंडोज-आधारित स्मार्टफोन पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

एसएमएस सेवा भी होगी कारगर
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस सेवा के माध्यम से भी देख सकते हैं। छात्रों को टाइप सीबीएसई 10 (रोल नंबर) (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर) टाइप करना होगा और इसे 7738299899 पर भेजना होगा। इसी तरह छात्रों को टाइप सीबीएसई 12 (रोल नंबर) (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर) टाइप कर, 7738299899 पर भेजना होगा।
फोन कॉल भी परिणाम जानने में करेगी मदद
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम कॉल के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को आईवीआरएस लाइन 24300699 (दिल्ली के लिए), 011-24300699 (देश के अन्य भागों के लिए) पर कॉल करनी होगी।
सीबीएसई ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 123 शैक्षणिक पाठ्यक्रम की लिस्ट जारी की है। परिणाम जानने के लिए भी सीबीएसई ने वेबसाइट के अलावा उमंग ऐप, एसएमएस, फोन कॉल जैसी अन्य सुविधाएं दी हैं।
विज्ञापन

-बिजेंद्र मान, चेयरमैन, सर छोटू राम स्कूल, विकास नगर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें