फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून दुकान से नकदी., खाद्य पदार्थ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कच्ची काबड़ी फाटक के पास चोरों ने एक परचून दुकान में घुसकर नकदी व खाद्य पदार्थ चोरी कर लिए। छत के रास्ते से दुकान में घुसे चोरों ने माल पार कर दिया। दुकानदार की शिकायत पर पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमर भवन चौक निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कच्ची काबड़ी फाटक के पास गंगाराम कॉलोनी में परचून की दुकान है। बुधवार रात 11 बजे वह दुुकान बंद कर घर चला गया था। उसने वीरवार सुबह 10 बजे दुकान पर आकर देखा तो छत का कमरा खुला हुआ था। दुकान के गल्ले से तीन हजार रुपये व दुकान से खाद्य पदार्थ चोरी थे।
परिजन सोते रहे और चोर नकदी-जेवर चोरी कर ले गए
मतलौडा। गांव नारा में एक घर से नकदी, जेवर समेत जमीन और बैंक के कागजात तक चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी के समय घर वाले सोए हुए थे।
गांव नारा निवासी प्रेमो ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी। रात को चोरों ने दीवार फांदकर उपर चौबारे का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी, चांदी के जेवर, जमीन और बैंक के कागजात तक चोरी कर लिए। सुबह चोरी का पता तब चला तब घर का सामान बिखरा देखा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें