फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमोज लेने उतरा कारोबारी, बदमाश कार लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सोनीपत के गांव ककरोली रोड पर बदमाशों ने सेक्टर 25 के कारोबारी की कार लूट ली। कारोबारी कार को रोककर अपनी मां के लिए मोमोज लाने के लिए उतरा था। उससे गलती ये हुई उसने कार को स्टार्ट ही छोड़ दिया था। इस बीच बदमाश कार को कारोबारी की मां समेत ले गया। कुछ दूरी पर बदमाश ने उसकी मां को नीचे उतार दिया। सोनीपत पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाश की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोनीपत पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 25 निवासी भरत कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वो सोमवार को कच्चे क्वार्टर में रिश्तेदारी में जन्मदिन की पार्टी में आया था। उसके साथ उसकी माता अन्नु देवी भी थीं। वो रात में अपनी मां को शहर दिखाने के लिए कार में निकला। ककरोई रोड के पास उसने मोमोज की रेहड़ी देखकर मोमोज लेने के लिए कार रोक ली। कार में मां थी इसलिए उसने गाड़ी स्टार्ट छोड़ दी। जब वो मोमोज लेकर वापस आया तो कार नहीं मिली। उसने रेहड़ी वाले का मोबाइल लेकर मां के फोन किया। तब उसकी मां ने बताया कि उसकी कार को एक बदमाश स्टार्ट कर लेकर फरार हो गया। बदमाश ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और उसे कुछ दूरी पर उतार दिया। बदमाश छह लाख की कार व 80 हजार का मोबाइल लेकर फरार हो गया है।
पुलिस ने की नाकाबंदी, सुराग नही लगा
कार लूट की सूचना मिलते ही पुलिस पीसीआर मौके पर पहुची। वारदात की सूचना ली और क्षेत्र में नाकाबंदी की। पुलिस भरत को साथ लेकर कार ढूंढने भी निकली, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करके फोन को सर्विलांस पर लगा दिया है। कार लूट की सूचना पर एसएचओ स्वीत कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया। ककरोई नहर के पास लगे सीसीटीवी में कार जाती हुई दिख रही है। सिटी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार और लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें