फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौब दिखाने के लिए लाया देसी पिस्तौल, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
ानीपत। सीआईए-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-2 ने अवैध देसी पिस्तौल सहित एक आरोपी को दबोचा। पूछताछ में उसने बताया कि दोस्तों में रौब दिखाने के लिए इसे खरीदा था। बाद में उसकी निशानदेही पर अवैध हथियार के तस्कर को भी काबू किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुराना औद्योगिक थाना में आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम उनकी टीम असंध रोड पर थी। पैदल आते एक युवक को टोका तो वह भागने लगा। उसे पकड़कर तलाशी ली गई तो देसी पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी ने अपनी पहचान जींद के गांव कटवाल निवासी राहुल पुत्र कृष्ण के रूप में बताई। पूछताछ में उसने बताया कि जींद के गांव बिगाना निवासी वीरेंद्र से 3500 रुपये में इसे खरीदकर लाया था। दोस्तों में रौब दिखाने के लिए वह पिस्तौल को अपने पास रखता था। राहुल की निशानदेही पर आरोपी वीरेंद्र को भी सौदापुर के पास से गिरफ्तार किया गया।
तस्कर ने भी अज्ञात युवक से खरीदी थी पिस्तौल
सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी तस्कर वीरेंद्र से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह भी अवैध पिस्तौल को किसी अज्ञात युवक से खरीदकर लाया था। कुछ समय पहले उसने पिस्तौल को राहुल को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3500 में से 1200 रुपये बरामद किए। प्रभारी ने बताया कि आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। राहुल के खिलाफ अवैध हथियार रखने और चोरी की वारदात के संबंध में जींद और कैथल में चार मामले दर्ज है। वहीं आरोपी वीरेंद्र पर अवैध हथियार रखने का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें