फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: कूलर के पास खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत, बचाने आई महिला भी चपेट में आई

Wed, 06 Sep 2023 02:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में कूलर के पास खेल रहे बच्चे को करंट लगने से मौत हो गई। बच्चे को आनन-फानन में परिजन सिविल अस्पताल ले गए। जहां चंद मिनटों के इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। शहर में विकास नगर में कूलर के पास खेल रहे 5 साल के एक बच्चे को करंट लग गया। बच्चे को आनन-फानन में परिजन सिविल अस्पताल ले गए। जहां चंद मिनटों के इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार, विकास नगर की गली नंबर 20 में सुबह 10 बजे हादसा हुआ है। मृतक की पहचान हिमांशु (5) के रूप में हुई है। वह नर्सरी कक्षा का छात्र था। बुधवार को उसका पिता घर से काम करने के लिए निकला था। मां घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान हिमांशु संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में चल रहे कूलर के संपर्क में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का एक बड़ा भाई भी है।

पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े परिजन
बच्चे की मौत हो जाने के बाद डॉक्टरों ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर शव काे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस रखवाने की बात कही। जिसके बाद उसका पिता हरिओम पोस्टमार्टम न करवाने की बात कहने लगा। इतना ही नहीं, उसने छुपके से बच्चे के शव को उठाया और उसे कंधे लगाकर लेकर दौड़ पड़ा। जिसके बाद उसके पीछे अस्पताल स्टाफ कर्मी और अन्य लोग दौड़े। कुछ दूर पर जाकर लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे समझाया गया। लेकिन वह पोस्टमार्टम न करवाने की बात पर अड़ा रहा। दो घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें