फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ा अबीर-गुलाल, चेहरे हुए रंगों से लाल

विज्ञापन
पानीपत। मेयर अवनीत कौर होली पर पार्षद व अन्य साथ होली मनाती हुई। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने पर दो साल बाद जिलेभर में शुक्रवार को फागोत्सव का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर रंग-गुलाल खूब उड़ा। रंगों से सबके चेहरे लाल हो गए। दिन भर मस्ती का आलम छाया रहा। परंपरा के अनुसार, देवरों पर भाभियों के कोरड़ों की मार भी पड़ी। सुबह से ही एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाने के लिए बच्चे, युवा-युवतियों व अन्य लोग टोलियां बनाकर घरों से निकले। लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया व गले मिलकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

होलिका दहन के साथ ही होली का जश्न शुरू हो गया था। शुक्रवार को लोगों ने रंगों की होली खेली। कोरोना काल के बाद लोगों को दो साल बाद खुलकर होली खेलने का मौका मिला। जिसका लोगों ने फायदा उठाते हुए जमकर रंग-गुलाया उड़ाया। कहीं पर बच्चे पिचकारियों में रंग लेकर आने जाने वालों पर रंग डालते दिखे, तो कहीं पर महिलाएं और पुरुष होली के रंग में डूबे नजर आए। महिलाएं जहां पुरुषों पर कोरड़े बरसा रही थी तो वहीं पुरुष खुद को कोरड़ों से बचाते हुए महिलाओं पर रंग डाल रहे थे।
लोगों संग जमकर झूमे शहरी विधायक प्रमोद विज
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने अपने आवास पर दुल्हेंडी पर्व धूमधाम से मनाया। प्रमोद विज ने पहले परिवार व दोस्तों संग होली खेली। उसके बाद होली पर्व की बधाई देने पहुंचे लोगों संग जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को रंग लगाया। प्रमोद विज ने सभी को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी।
विज्ञापन

मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में किया होलिका दहन
इससे पहले वीरवार को लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार पूजन किया और शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया। गांवों-शहरों के गली-मोहल्लों में परंपरा से होलिका दहन किया गया। कई स्थानों पर महिलाएं समूह में होली के गीत गाते हुए पूजन करने पहुंची। गोबर से बनाए बडक़ुलों की माला के साथ इस वर्ष उगे धान में गेहूं की बालियां एवं चने के होलका भी चढ़ाए। होली की ज्वाला में इन्हें सेक कर प्रसाद रूप में बांटा गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया।
डीजे पर थिरके युवा, फागोत्सव की रही धूम
होली के पर्व पर जहां एक ओर बच्चे व युवा डीजे पर नाचते दिखाई दिए वहीं शहर सहित जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर फागोत्सव की धूम रही। महिलाओं ने होली के गीत गाकर एक दूसरे के साथ रंग-गुलाल व फूलों की होली खेली। वहीं घरों में विभिन्न तरह के पकवान बनाए गए।

पानीपत। एल्डिको आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में विधायक महीपाल ढांडा को गुलाल लगाते हुए कार्?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें