फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश : फोन उठाकर लापता हो गया था युवक, नौ दिन बाद भी नहीं लौटाने पर की थी दोस्त ने हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सामान्य अस्पताल के बाहर हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी का शहर थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। शव की शिनाख्त सुभाष (35) निवासी बदायूं, हाल इंद्रा कॉलोनी तहसील कैंप के रूप में हुई है। दोस्त सुभाष ने ही फोन को लेकर हुए झगड़े की वजह फट्टे से मारकर हत्या की थी। हत्यारे दोस्त से गहनता से पूछताछ करने के लिए उसे शहर थाना पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि सामान्य अस्पताल के बाहर पांच नवंबर को सुबह खून से लथपथ हालत में शव मिला था। उन्होंने अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। शव की शिनाख्त के लिए व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर फोटो डाले। जिसके बाद एक फैक्टरी का ठेकेदार उसके पास आया और उसकी शिनाख्त की। उसने बताया कि मृतक सुभाष इंद्रा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था और उसके पास काम करता था। इंद्रा कॉलोनी में मकान मालिक ने बताया कि चार नवंबर की रात सुभाष निवासी वधावाराम कॉलोनी और सुभाष निवासी बदायूं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी।
आरोपी सुभाष से खुलासा
पुलिस पूछताछ में सुभाष ने बताया कि वह और सुभाष निवासी बदायूं, दोनों इंद्रा कॉलोनी में एक ही मालिक की बिल्डिंग में किराए पर अलग-अलग कमरा लेकर रह रहे थे। वारदात से करीब 20 दिन पहले सुभाष निवासी बदायूं बगैर उसको बताए कमरे से उसका मोबाइल फोन उठाकर ले गया था। वह सुभाष की तलाश करता रहा, लेकिन सुभाष कहीं पर नहीं मिला। 4 नवंबर की शाम को उसने शराब पी रखी थी, इस दौरान वह तहसील कैंप में मिल गया। वह सुभाष को कमरे पर ले गया और अपना फोन मांगा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी वजह उसने सुभाष की पिटाई करनी शुरू कर दी और बाहर से लकड़ी का फट्टा लाकर उसके मुंह और शरीर पर वार किए।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान पहुंच गया था मकान मालिक
आरोपी ने बताया कि जिस समय वजह सुभाष के साथ मारपीट कर रहा था, उस समय मकान मालिक कमरे पर आ गया। मालिक ने कहा कि सुभाष को ज्यादा चोट लगी है, इसको अस्पताल लेकर जाओ। जिसके बाद वह ई-रिक्शा में सुभाष को बैठाकर सिविल अस्पताल में लेकर जा रहा था, उसके मुंह से काफी खून बह रहा था, जिस पर उसे मरा हुआ समझकर अस्पताल के गेट के बाहर जीटी रोड के पास छोड़कर वहां से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें