फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। संजय चौक पर शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी और फरार हो गई। पत्नी की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। जिस मामले में शहर थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव इसराना निवासी सुशील पुत्र जय किशन ने बताया कि वह 13 नवंबर को अपनी पत्नी नीलम के साथ बाइक पर सवार होकर निजी काम से शहर आया था। जब वह संजय चौक पर पहुंचा तो पीछे से एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह डिवाइडर की तरफ जा गिरा और पत्नी के सिर के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया उतर गया। आरोपी चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वह पत्नी को स्थानीय लोगों की मदद सामान्य अस्पताल लेकर गया। जहां से पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वह पत्नी को आस्कर अस्पताल लेकर गए और भर्ती कराया। पत्नी की 14 नवंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें