पानीपत। हनुमान जी के स्वरूप पानीपत की पहचान है, दशहरा पर्व पर इसकी शान निराली है। यह विचार सबको रोशनी फाउंडेशन के संरक्षक सूरज दूरेजा ने कहे। वह सबको रोशनी फाउंडेशन की ओर से आयोजित श्री स्वरूप के प्रशिक्षण अभ्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दशहरा कमेटी हुड्डा में रमेश माटा के नेतृत्व में और देवी मंदिर प्रांगण में आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पहली बार हनुमान स्वरूपों का एक सुंदर प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। जहां पर हनुमान स्वरूप एकत्रित होकर सामूहिक नृत्य करेंगे।
कार्यक्रम का संयोजक अक्षय जिंदल, अनिल गुप्ता को बनाया गया। सबको रोशनी फाउंडेशन के अध्यक्ष सतवीर गोयल एवं महामंत्री युधिष्ठिर शर्मा ने कहा कि अभी तक हनुमान जी के स्वरूप दशहरा ग्राउंड में आते थे एवं सभी को दर्शन देते थे किंतु इस सांस्कृतिक धरोहर को विस्तार की आवश्यकता है। संस्थापक संयोजक विकास गोयल ने कहा कि सबको रोशनी फाउंडेशन ने इस वर्ष एक अभियान छेड़ा है। इसके तहत सरकार से मांग रखी गई है कि पानीपत के दशहरे को राज्य के पर्व घोषित किया जाए। पर्व में क्या होगा, इसको लेकर सभी पानीपत वासियों के साथ मिलकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसकी झलक प्रस्तुत करने की इस बार कोशिश की गई है।
प्राचीन सामूहिक नृत्य की तैयारी
प्राचीन सामूहिक क्षेत्र नृत्य की तैयारी 77 वर्ष पुरानी हनुमान संस्था रामायणी चौक श्री महावीर सभा एवं गंगापुरी रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर सभा द्वारा हुड्डा के कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इस सामूहिक कार्यक्रम के लिए महाराज दीनानाथ, सुमित नारंग, लव नारंग, दीपक सचदेवा, संचित, जलाल मिगलानी, वैभव शर्मा, विश्वास टूटेजा, नितीश ग्रोवर, दीपांशु, कुणाल नारंग, राघव, अक्षित, वंश ग्रोवर, साहिल नारंग आदि मुख्य रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देवी मंदिर में चिरंजीव सेवादल शंकर सुवन केसरी नंदन सीताराम श्री महावीर दल, महादेव महावीर सेवा दल, श्री राम शरणम, महावीर सेवा दल, श्री शिव मंदिर हनुमान सभा, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सुखदेव नगर, हनुमंत सेवा परिवार, अंजनी पुत्र सेवा समिति संयुक्त रूप से अपना कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं।