फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटकर घर से निकाला, बच्चे भी रखे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नूरवाला निवासी विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट करने, उसे घर से निकालने और तीनों बच्चों को जबरन अपने पास रखने का आरोप लगाया है। किला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नूरवाला की गीता कॉलोनी निवासी शोभा ने बताया कि उसकी चार फरवरी 2014 को करनाल निवासी कुनाल से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़नाएं दी जाने लगीं। पति, ननद, सास उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने बच्चे छीनकर घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने आरोपी पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ किला थाना में शिकायत देते हुए तीनों बच्चों को उसे दिलाने की मांग की है। किला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें