फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटनेसे युवती की मौत

Wed, 01 Jan 2014 11:08 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में जीटी रोड लालबत्ती चौक के पास गाय के सामने आने पर ऑटो के पलटने से एक युवती की मौत हो गई। वह एक निजी अस्पताल में नर्सिंग का काम सीखती थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर लिया है। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। छोटूराम चौक पर रहने वाली संतोष (20) मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में नर्सिंग का काम सीखने जा रही थी। वह घर के बाहर से ऑटो में बैठी थी और लालबत्ती चौक पर उतरना था।

नवल सिनेमा के पास ऑटो के सामने गाय आ गई। चालक ने गाय से बचने का प्रयास किया और वह ऑटो से नियंत्रण खो बैठा। इस कारण ऑटो पलट गया और संतोष उसके नीचे दब गई। राहगीरों ने ऑटो को सीधा कर युवती को बाहर निकाला। राहगीरों ने युवती को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें