फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। क्षेत्र के एक गांव में वीरवार की रात एक युवक ने एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने की कोशिश की महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। इसराना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति पास के एक गांव की फैक्टरी में काम करता है। वीरवार की रात उसका पति फैक्टरी में गया हुआ था। रात करीब साढ़े 12 बजे एक युवक घर की दीवार फांद कर घर में घुस गया और उससे छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर जेठ-जेठानी को आते देख आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने भागने से पहले महिला को धमकी दी कि पुलिस में शिकायत देने पर पूरे परिवार को जान से मार देगा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक पहले भी जेल काट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें