बापौली। गांव रामडा आर के सामने तामशाबाद गांव की जमीन पर खड़ी फसल को उजाड़ कर अवैध तरीके से कब्जा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित ने सनौली खुर्द पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धनसौली गांव निवास आनंद पुत्र रामकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रामडा आर गांव के सामने तामशाबाद गांव में उसकी खेतीबाड़ी की जमीन और ढाबा है। इसमें से कुछ जमीन पर उसने नैपियर घास और ज्वार मुरब्बा की काश्त की हुई है। जिस पर तामशाबाद के कुुछ दबंगों की कब्जे करने की नीयत है। पहले भी आरोपी उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर चुुके हैं। अब फिर 31 मई को सुबह करीब 9.30 बजे तामशाबाद गांव निवासी सुखबीर पुत्र भीमा, राहुल पुत्र रणधीर, तेजबीर व सुभाष सुखबीर और तीन - चार अन्य व्यक्ति अपने-2 हाथों मे लाठी डंडों लेकर ट्रैक्टर पर पहुंचे और जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने लगे। ट्रैक्टर की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि सुभाष ने ट्रैक्टर से उनकी जमीन पर खड़ी नेपियर घास और ज्वार की फसल को नष्ट करना शुरू कर दिया। जोकि उक्त जमीन उसके भाई जितेंद्र के नाम है। जब पीड़ित ने उनका विरोध किया तो उन्होंने धमकी दी कि पहले तो बच गया अब नही बचेगा। इतना कहकर उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास किया। फिर लाठी-डंडों से उसके ऊपर हमला बोल दिया। साथ ही चेतावनी दी कि वह अदालत से मुकदमा उठा ले और उक्त जमीन को छोड़कर चला जाए। इसके शिकायत उसने सनौली खुर्द थाना पुलिस को दी
इस पर सनौली खुर्द थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।