नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि शनिवार को पूरा परिवार मिलकर नीरज का फाइनल मुकाबला देखेगा। इस दौरान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा के अधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहेंगे। गांव खंडरा के लोग भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। परिवार ने प्रभु से नीरज की सफलता की प्रार्थना की है। उन्हें विश्वास है कि नीरज देश का नाम रोशन करके ही लौटेगा।
गांव खंडरा निवासी नीरज चोपड़ा का मुकाबला 10 बाई 10 फुट की स्क्रीन पर देखेंगे
एथलेक्टिक्स फेडरेशन हरियाणा की ओर से गांव खंडरा में शनिवार को 10 बाई 10 फुट की स्क्रीन लगाई जाएगी। नीरज के घर के सामने ही यह स्क्रीन स्थापित की जाएगी, जहां पर पूरे खंडरा निवासी नीरज का मुकाबला देख सकेंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि ओलंपियन नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा में एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मुकाबला देखने दूर दराज के लोग गांव खंडरा आ रहे हैं। एथलेटिक्स फेडरेशन हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि फेडरेशन की पूरी टीम ने नीरज चोपड़ा से फोन पर बात की है और उन्हें शनिवार के मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।