फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंची आर्य क्रिकेट एकेडमी और खोकर स्पोर्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य क्रिकेट एकेडमी पानीपत और एनजी पूजा क्रिकेट एकेडमी कुरुक्षेत्र के बीच शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में आर्य क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की। वहीं दूसरा सेमीफाइनल खोकर स्पोर्ट्स और एल्डिको क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच हुआ। इसमें खोकर स्पोर्ट्स की टीम ने बाजी मारी। दोनों ही टीमें अब सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

पहले मैच में कुरुक्षेत्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में मात्र 108 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। इसमें अक्षत सिंह ने 40 रन का योगदान दिया। वहीं शानदार गेंदबाजी करते हुए मयंक सैनी ने 3 विकेट और मोहित यादव ने 4 विकेट लिए। इसके जवाब में आर्य क्रिकेट एकेडमी ने 18.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। जिसमें जश्न, युवराज ने 22-22 रन एवं नयन पालीवाल और जयदीप सिंह ने 21-21 रन का योगदान दिया। मैच के बेस्ट गेंदबाज मोहित यादव को कुरुक्षेत्र क्रिकेट कोच निकुंज गर्ग ने, बेस्ट बेट्समैन, अक्षत सिंह को क्रिकेट कोच दिनेश शर्मा और मैन ऑफ द मैच मयंक सैनी को आयोजक विक्रम नेहरा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच खोकर स्पोर्ट्स-11 करनाल और एल्डिको क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच हुआ। इसमें खोकर स्पोर्ट्स-11 करनाल की टीम ने 20 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जिसमें जशन पाल ने 62 रन, युवराज मंगल ने 23 व कप्तान नितिन कुमार ने 38 रन का योगदान दिया। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एल्डिको क्रिकेट एकेडमी की टीम के ओपनर बल्लेबाज जतिन 65 रनों की नाबाद पारी भी अपनी टीम को 37 रन की हार से नहीं बचा सके और 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर मात्र 133 रन ही बना सके। इस मैच के बेस्ट गेंदबाज निवेदित सिंह को अमूल पार्लर के स्वामी सुलभ दास के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैच की बेस्ट बेट्समैन जतिन को वीरेंद्र लठवाल और मैन ऑफ द मैच जसनपाल को एडवोकेट अजय बतरा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें