फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस तस्करी करने वाले दो तस्करों को यूपी से काबू कर पानीपत लाई एंटी नारकोटिक्स सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स की टीम मादक पदार्थ के दो तस्करों को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार कर पानीपत लेकर आई है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले शौकिन और अमन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी एएसआई अनिल ने बताया शुक्रवार को टीम ने सनौली रोड यमुना पुल के पास नाकाबंदी कर बाइक सवार सौरभ निवासी गांव हछोआ, शामली, यूपी हाल निवासी नवीन नगर सहारनपुर और विजय निवासी सालवन करनाल को 500 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रारंभिक पूछताछ की तो आरोपियों से खुलासा हुआ था कि चरस को यूपी के सहारनपुर से तस्करी कर पानीपत के आसपास में अवैध रूप से सप्लाई करने के लिए लेकर आए थे। इसकी एवज में दोनों को कमीशन मिलना था।
- इन्हें दो दिन की रिमांड पर लिया तो मुख्य आरोपियों के ठिकानों तक पहुंचे
एएसआई अनिल ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर विजय को जेल और सौरभ को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि उसके साथी सहारनपुर निवासी अमन ने उक्त चरस सप्लाई करने के लिए दी थी। आरोपी सौरभ को साथ लेकर पुलिस टीम ने युपी के सहारनपुर में आरोपियों के ठिकाने किराए के कमरों पर दबिश देते हुए चरस सप्लायर्स अमन और शौकीन को काबू किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से 14 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को तीनों आरोपियों को भेजा जेल-
गिरफ्तार तीनों आरोपी सौरभ, अमन और शौकीन को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
- अनिल कुमार, एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें