फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरेस्ट वारंट का पालन कराने गए पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरेस्ट वारंट पर आरोपी को पकड़ने गांव चुलकाना गई पुलिस टीम से आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की और कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं महिलाओं ने भी पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपी के परिवार की महिलाओं ने पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ एसपी को शिकायत भी दी है।
विज्ञापन

हवलदार वजीर सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्हें रामबीर निवासी गांव चुलकाना का वारंट ऑफ एरेस्ट प्राप्त हुआ था। वे अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ इसका पालन कराने के लिए गांव चुलकाना पहुंचे। आरोपी रामबीर पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाने लगे। इस पर आरोपी ने आवाज देकर अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद रामबीर ने परिजनों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उन्होंने उसकी व राजेश की वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद रामबीर सहित सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर गांव चुलकाना की रहने वाली बिमला ने पुलिस कर्मियों पर सुबह उनके घर में घुसकर महिलाओं व आदमियों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। बिमला ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे कुछ पुलिस कर्मी उनके घर में घुस आए और उन्होंने डंडों से महिला पुरुषों को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उसकी गर्भवती भतीजी जमुना की भी पिटाई की। पुलिस वाले उनके परिवार के कई पुरुषों को भी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें